श्री शिव शक्ति बर्फानी सेवा दल ने अमरनाथ यात्रियों की सेवा करने वाले सेवादारों व दानदाताओं का किया सम्मान

मंडी गोबिंदगढ़, 30 सितंबर ( मनोज भल्ला ) – श्री शिव शक्ति बर्फानी सेवा दल, मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से स्थानीय गोल्डन हाइट होटल में विशेष धन्यवाद एवं सम्मान समारोह सेवा दल के प्रधान ललित प्रशाद गुप्ता की अगवाई में आयोजित किया गया। समारोह में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के बालटाल-दोमेल क्षेत्र में लगाए गए विशाल लंगर, श्रद्धालुओं के विश्राम एवं ठहरने की व्यवस्थाओं को सफल बनाने वाले सेवादारों, दानदाताओं और सहयोगियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन और महामंत्र जाप से हुआ।
इसके पश्चात सेवा दल के पदाधिकारियों सेक्रेटरी बलदेव सिंह बिट्टू , वाइस सेक्रेटरी अमित भल्ला, मीडिया सेक्रेटरी मनोज सहगल ,घनश्याम दास, वरिष्ठ सदस्य महेश चेतन , महावीर प्रशाद ,कैशियर मनोज भल्ला ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान की गई सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर सेवा के अंतर्गत भोजन, चाय-पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही यात्रियों के आराम और ठहरने के भी उचित प्रबंध किए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संस्था के प्रधान ललित प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना बड़े सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा बदलते मौसम के बीच सेवादारों ने पूरी निष्ठा और समर्पण से अपनी जिम्मेदारी निभाई।सेक्रेटरी बलदेव सिंह बिट्टू ने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा, संगतों के सहयोग और दानदाताओं की उदारता से ही बालटाल-दोमेल जैसे क्षेत्र में इतना बड़ा सेवा कार्य सुचारू ढंग से संपन्न हो सका। कैशियर मनोज भल्ला ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन सामग्री, आर्थिक सहायता, परिवहन, लंगर तथा ठहरने की व्यवस्थाओं में मिले सहयोग ने सेवा कार्य को मजबूती प्रदान की।
वाइस सेक्रेटरी अमित भल्ला, मीडिया सेक्रेटरी मनोज सहगल तथा वरिष्ठ सदस्य महेश चेतन, ने कहा कि दिन-रात सेवा में जुटे स्वयंसेवकों ने यह सुनिश्चित किया कि यात्रा पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक-सामाजिक कार्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सेवादारों तथा विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं जिनमें ललित प्रशाद गुप्ता , मनोज सहगल ,अमित भल्ला ,मुकेश चेतन , महावीर प्रशाद ,परवीन सैनी ,विशाल पठानिया , भवानी शंकर,संजय चौधरी ,संदीप वर्मा ,जसविंदर सिंह,राणा रणवीर सिंह ,विशाल कुमार शालू , शिव कुमार ,कमलहीर ,विक्रमजीत विक्की ,
राजेश कुमार (खन्ना से ),हितेश कुमार,जीवन,सतीश अदि को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवा दल ने सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, संस्था सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हार्दिक धन्यवाद किया।अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में भी श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम का समापन बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर इन सभी के इलावा विनोद भल्ला ,गौतम चौधरी ,आर्यन भल्ला ,वरुण भल्ला , विक्की ,कमरदीप सिंह, राजेश , चिंटू ,विक्की मेहरा , हेमशंकर कुमार ,कर्ण कुमार कमल ,जसबीर सिंह, गुरजीवन सिंह अदि मौजूद थे।








